Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

करदाता फरवरी 2022 तक कर सकेंगे 2019-20 के आईटीआर का सत्यापन

short by जय शंकर ठाकुर / on Wednesday, 29 December 2021
आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न के ई-सत्यापन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 तक बढ़ा दी है। इन रिटर्न्स को 30 जून 2022 तक सत्यापित कर लिया जाएगा। कानून के मुताबिक, डिजिटल हस्ताक्षर के बिना इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भरे गए रिटर्न को 120 दिन में सत्यापित करना आवश्यक होता है।