करियर में 14 चुनाव लड़े और कितने चुनाव लड़ूं?: पुणे से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों पर शरद पवार
एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने पुणे (महाराष्ट्र) से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों पर कहा है, "मैंने अपने राजनीतिक करियर में 14 चुनाव लड़े हैं...मुझे और कितने चुनाव लड़ने चाहिए?" हालांकि, पार्टी कार्यकर्ताओं ने पवार से पुणे, सतारा या माधा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का अनुरोध किया जिस पर उन्होंने कहा, "मेरी ऐसी कोई योजना नहीं थी।"


