'कल हो न हो' की ऐक्ट्रेस झनक शुक्ला का हुआ रोका, शेयर कीं तस्वीरें
धारावाहिक 'करिश्मा का करिश्मा' और फिल्म 'कल हो न हो' में बाल कलाकार रहीं ऐक्ट्रेस झनक शुक्ला और उनके बॉयफ्रेंड स्वप्निल सूर्यवंशी का रोका हो गया है। उन्होंने रोका सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "इसे ऑफिशियल कर रहे हैं। रोका हो गया।" झनक की मां व ऐक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला ने भी रोके की तस्वीरें शेयर की हैं।
read more at Hindustan Times


