करीब 1 घंटे तक रुकी रही नागपुर के शख्स की दिल की धड़कन, डॉक्टरों ने बचाई जान
नागपुर (महाराष्ट्र) में एक 38-वर्षीय शख्स को हार्ट अटैक आने के बाद करीब 1-घंटे तक उसकी दिल की धड़कन रुकी रही जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे बचाया। एक कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार, शख्स को करीब 45-मिनट तक सीपीआर दिया गया। हालांकि, अमेरिकन हार्ट असोसिएशन के प्रोटोकॉल के मुताबिक, 40 मिनट तक धड़कन न लौटने पर सीपीआर बंद कर दिया जाता है।
read more at ABP न्यूज़


