Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

करीब 9 किमी के सफर के लिए उबर ने चंडीगढ़ के शख्स से लिए ₹1,334, लगा ₹20,000 का जुर्माना

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 17 March, 2024
चंडीगढ़ निवासी शख्स से 2021 में 8.83-किलोमीटर के सफर के लिए ₹1,334 वसूलने पर ज़िला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने उबर इंडिया पर ₹20,000 का जुर्माना लगाया है। बकौल कंपनी, कई बार रूट बदले जाने से किराया बदला और उसने ₹975 रिफंड किए थे। आयोग ने कहा कि बुकिंग के समय दिखाए गए किराए से अधिक किराया वसूलना अनुचित है।