Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक एचसी के 6 जजों को जान से मारने की दी गई धमकी, पाक बैंक में मांगी गई ₹50 लाख की फिरौती

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 24 July, 2023
कर्नाटक हाईकोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी ने वॉट्सऐप पर अज्ञात शख्स द्वारा हाईकोर्ट के 6 जजों को जान से मारने की धमकी मिलने को लेकर बेंगलुरु में साइबर क्राइम पुलिस के पास केस दर्ज करवाया है। धमकी देने वाले ने खुद को 'दुबई गैंग' का सदस्य बताते हुए पाकिस्तान के 'एलाइड बैंक' के अकाउंट में ₹50 लाख की फिरौती मांगी है।