Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक के ठेकेदार का दावा बीजेपी विधायक को दी ₹90 लाख की रिश्वत, उन्होंने किया इनकार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 17 January, 2023
कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आर. मंजूनाथ ने दावा किया कि उन्होंने विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के बिल के भुगतान के लिए कर्नाटक के बीजेपी विधायक जीएच थिप्पारेड्डी को ₹90 लाख की रिश्वत दी। बकौल मंजूनाथ, विधायक ने उनके ₹6 करोड़ के अन्य बिल क्लियर करने के लिए भी रिश्वत मांगी। इस पर थिप्पारेड्डी ने कहा, "यह झूठ है।"