Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक के मंत्री अंगारा ने टिकट न मिलने के बाद राजनीति छोड़ने का किया एलान

short by शिव / on Wednesday, 12 April, 2023
कर्नाटक के मंत्री व बीजेपी विधायक एस. अंगारा ने पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव का टिकट न दिए जाने के बाद राजनीति छोड़ने का एलान कर दिया है। सुलिया सीट से 6 बार के विधायक अंगारा ने कहा, "मेरी ईमानदारी ही मेरी कमी बन गई।" बकौल अंगारा, पार्टी के लिए मेहनत करने वाले किसी विधायक के साथ ऐसा व्यवहार अनुचित है।