कर्नाटक के मंत्री व कांग्रेस सांसद के बीच कार्यक्रम में हुई बहस, मंच पर सीएम भी थे मौजूद
कर्नाटक के रामनगर में सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के मंत्री डॉ. सी.एन. अश्वत्नारायण और कांग्रेस सांसद डी.के. सुरेश के बीच कुछ विकास कार्यों को लेकर मंच पर ही कहासुनी हो गई। सामने आए वीडियो में डी.के. सुरेश को माइक छीनते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मंच पर मौजूद थे।
read more at ANI


