सीमा विवाद को लेकर महाराष्ट्र ने पारित किया प्रस्ताव, कहा- मराठियों को डरा रहा कर्नाटक
महाराष्ट्र विधानसभा ने मंगलवार को कर्नाटक के साथ सीमा विवाद को लेकर सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में 'मराठी आबादी पर अत्याचार करने व उन्हें डराने' के लिए कर्नाटक प्रशासन की निंदा की गई। इसमें कहा गया कि कर्नाटक के 865 मराठी भाषी गांवों को महाराष्ट्र में सम्मिलित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
read more at ABP न्यूज़


