कर्नाटक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने किया मतदान
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु में व पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने शिवमोगा में मतदान किया। सीतारमण ने कहा, "कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने का वादा करना बेवकूफी का सबसे बड़ा उदाहरण है।" वहीं, इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने भी बेंगलुरु में मतदान किया।
read more at News18 हिंदी


