Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक में दूषित पानी पीने से 3 की मौत और 60 से ज़्यादा लोग बीमार, सीएम ने दिए जांच के आदेश

short by अंकिता ठाकुर / on Monday, 6 June, 2022
कर्नाटक के रायचूर में दूषित पानी पीने से 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 60 से ज़्यादा लोग बीमार हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मृतकों के परिवारों को ₹5 लाख की सहायता की घोषणा की और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामले की शुरुआती जांच के बाद एक जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है।