कर्नाटक में नए साल के जश्न, थिएटर और स्कूल/कॉलेज में मास्क अनिवार्य: स्वास्थ्य मंत्री
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने बताया है कि राज्य में मूवी थिएटरों, स्कूल और कॉलेजों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सुधाकर ने आगे बताया कि नए साल पर होने वाले जश्न को रात 1 बजे से पहले खत्म करना होगा और जश्न के दौरान पब, रेस्टोरेंट और बार में भी मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
read more at abp न्यूज़


