Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बी.एस. येदियुरप्पा की कार को घेरा

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 16 March, 2023
चिकमगलुरु (कर्नाटक) में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के रोड शो से पहले उनकी कार को घेर लिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि विधायक एम.पी. कुमारस्वामी को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट न दे। इसके बाद येदियुरप्पा कार्यक्रम स्थल से चले गए और रोड शो को रद्द कर दिया।