कर्नाटक में प्रेम प्रसंग को लेकर लड़की के परिजन ने की युवक की हत्या, पिता समेत 3 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, विजयपुरा ज़िले (कर्नाटक) में प्रेम प्रसंग को लेकर दूसरे समुदाय के युवक की हत्या के आरोप में लड़की के पिता समेत उसके तीन परिजन गिरफ्तार हुए हैं। बकौल पुलिस, लड़की ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद परिजन ने युवक को जबरन ज़हर पिलाकर मार डाला और दोनों के शवों को नदी में फेंक दिया।
read more at Hindustan Times


