कर्नाटक में 'बदसलूकी' की शिकायत के बाद शख्स ने नाबालिग लड़की की हत्या कर की खुदकुशी
बेंगलुरु (कर्नाटक) में 'बदसलूकी' की शिकायत करने पर रविवार को एक शख्स ने कथित तौर पर पड़ोस में रहने वाली 11-वर्षीय लड़की की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, बीते महीने शख्स ने लड़की का रास्ता रोका था जिसकी शिकायत उसने अपने पिता से की थी और फिर दोनों के परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था।


