कर्नाटक में सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करेंगे: आम आदमी पार्टी
कर्नाटक में आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष भास्कर राव ने कहा है कि अगर राज्य के अगले विधानसभा चुनाव में 'आप' सत्ता में आती है तो पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू की जाएगी। गौरतलब है, कर्नाटक में नई पेंशन योजना को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना दोबारा लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं।


