कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 2.6 लाख से अधिक मतदाताओं ने चुना नोटा का विकल्प
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 10 मई को हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 2.6 लाख से अधिक मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में करीब 3.84 करोड़ मतदाताओं ने भाग लिया था। गौरतलब है कि 2013 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने इवीएम में नोटा का विकल्प जोड़ा था।
read more at हिन्दुस्तान


