Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्मचारियों की कमी से देशभर में प्रभावित हुईं इंडिगो की उड़ानें, डीजीसीए ने मांगा जवाब

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 3 July 2022
रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रू मेंबर्स की अनुपलब्धता के कारण शनिवार को देशभर में इंडिगो की उड़ानें प्रभावित हुईं। एएनआई ने डीजीसीए के अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमानन नियामक डीजीसीए ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए एयरलाइन से स्पष्टीकरण मांगा है। 'ईटी नाउ' के अनुसार, कर्मचारियों की कमी से इंडिगो की 900 उड़ानें प्रभावित हुई हैं।