कर्मचारियों के खातों में पीएफ राशि जमा करने से चूकी स्पाइसजेट: रिपोर्ट
लगातार दूसरे महीने में कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी करने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट ने कथित तौर पर कर्मचारियों के खातों में पीएफ राशि भी जमा नहीं की है। स्पाइसजेट ने कर्मचारियों के टीडीएस को भी कथित तौर पर जमा नहीं करवाया। हालांकि, कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार को किए जाने वाले किसी भुगतान में चूक नहीं हुई।
read more at Times Now


