Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्मचारियों को नहीं मिलेगा मुफ्त भोजन, फाउंडर्स और शीर्ष अधिकारियों का वेतन घटेगा: अनअकैडमी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 11 July, 2022
अनअकैडमी के सीईओ गौरव मुंजाल ने कर्मचारियों को लिखे एक नोट में कहा है कि कंपनी के फाउंडर्स और शीर्ष अधिकारी अपना वेतन घटाएंगे और मुनाफा बढ़ाने के लिए कंपनी अपने वैश्विक 'टेस्ट प्रिपरेशन' बिज़नेस को बंद करेगी। मुंजाल ने सीएक्सओ के लिए निर्धारित ड्राइवरों को हटाने और ऑफिस में मुफ्त भोजन और नाश्ता बंद करने की भी घोषणा की।
read more at Moneycontrol