कर्मचारी की बेटी के इलाज के लिए कोल इंडिया देगा ₹16 करोड़
कोल इंडिया (सीआईएल) ने बताया है कि वह अपने एक कर्मचारी की 2-वर्षीय बेटी के इलाज (जोलजेंस्मा इंजेक्शन) के लिए ₹16 करोड़ देगा जो दुर्लभ आनुवांशिक डिसऑर्डर स्पाइनल मस्कुलर एट्रफी से पीड़ित है। सीआईएल ने कहा, "हमारी असली पूंजी हमारे कर्मचारी और उनके परिवार हैं।" बकौल सीआईएल, कर्मचारी यह खर्च वहन नहीं कर सकता था इसलिए यह फैसला लिया गया।
read more at Moneycontrol


