Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्मचारी ने दुकान से की ₹7.3 लाख की चोरी, चंडीगढ़ में किया गया गिरफ्तार

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 8 January 2022
चंडीगढ़ के मनीमाजरा बाज़ार में एक दुकान से पिछले साल ₹7.3 लाख की चोरी के आरोप में दुकान के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के बाद संदेह से बचने के लिए दुकान पर काम करता रहा। बकौल पुलिस, उसके पास से ₹42,000 कैश, शिकायतकर्ता की चेक बुक और सोने का पेंडेंट बरामद हुआ है।
read more at Hindustan Times