Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कल क्यों बुलाया गया है 'भारत बंद'?

short by Monika sharma / on Tuesday, 8 July, 2025
केंद्रीय श्रमिक संगठनों के एक मंच ने बुधवार को 'भारत बंद' बुलाया है। मंच ने कहा कि उन्होंने पिछले साल श्रम मंत्री मनसुख मांडविया को 17 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा था लेकिन ठीक से जवाब नहीं मिला। उनकी मुख्य शिकायत है कि सरकार 4 नई श्रम संहिताएं लागू कर श्रमिकों के अधिकारों को कमज़ोर कर रही है।