कलाकार की अभिव्यक्ति किसी चीज़ की मोहताज़ नहीं: शराब आधारित गानों को लेकर कंगना
अभिनेत्री कंगना रनौत ने शराब व ड्रग्स पर आधारित गानों को लेकर कहा है कि कलाकार की अभिव्यक्ति किसी चीज़ की मोहताज़ नहीं होती है। उन्होंने कहा, "हिमाचल (प्रदेश) के लोक संगीत में भी ऐसे कई गाने हैं। कला में भावनाओं का महत्व होता है।" कुछ दिनों पहले शराब-ड्रग्स आधारित गाना गाने को लेकर दिलजीत दोसांझ की आलोचना हुई थी।
read more at Hindustan Times


