Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कल किस समय और कहां होगी महारानी एलिज़ाबेथ-II की अंत्येष्टि?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 18 September 2022
बर्कशायर (यूके) में विंडसर कासल के अंदर स्थित सेंट जॉर्ज चैपल में कल (सोमवार) महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय की अंत्येष्टि होगी। लंदन में वेस्टमिंस्टर हॉल में एक राजकीय शोक सभा के बाद उनके ताबूत को चैपल में उनकी अंत्येष्टि के लिए ले जाया जाएगा। महारानी की अंत्येष्टि का समय दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) निर्धारित है जिसके घंटेभर चलने की उम्मीद है।