Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कल भी राजस्थान बंद रखना है: गोगामेड़ी की हत्या के बाद उनकी पत्नी शीला शेखावत

short by शिव / on Wednesday, 6 December, 2023
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के बाद उनकी पत्नी शीला शेखावत ने जयपुर में कहा है, "कल (गुरुवार) भी राजस्थान बंद रखना है।" उन्होंने कहा, "वादा करिए कि जब तक (आरोपियों का) एनकाउंटर नहीं होता आप यहां से हिलेंगे नहीं।" बकौल शीला, अभी सुखदेव निशाना बने हैं आगे कोई और बन सकता है।