Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कल सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे विपक्षी दल: अधीर रंजन चौधरी

short by शिव / on Tuesday, 25 July, 2023
मणिपुर मसले पर संसद में जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को 'एएनआई' से कहा कि विपक्षी दल बुधवार को लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। इससे पहले कांग्रेस ने व्हिप जारी कर अपने सभी लोकसभा सांसदों को 26 जुलाई को संसद में उपस्थित रहने को कहा था।
read more at Twitter