कल सीबीआई हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है, 14 घंटे की रेड में तो कुछ नहीं मिला था: सिसोदिया
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कथित शराब नीति घोटाला मामले में अपने खिलाफ जांच के बीच सोमवार को ट्वीट किया, "कल सीबीआई हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है...19-अगस्त को मेरे घर पर 14-घंटे की रेड में कुछ नहीं मिला था।" उन्होंने आगे कहा, "लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा...सीबीआई का स्वागत है।" बकौल सिसोदिया, "जांच में...पूरा सहयोग रहेगा।"
read more at ABP न्यूज़


