Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कल से पेटीएम बैंक की कौन-कौनसी सेवाएं रुक जाएंगी?

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 14 March, 2024
15 मार्च 2024 के बाद यूज़र्स अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट में रुपए जमा नहीं कर सकेंगे। यूज़र्स इन अकाउंट में सैलरी, सब्सिडी और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर भी रिसीव नहीं कर सकेंगे। इन अकाउंट में बैलेंस रहने तक ही ईएमआई और इलेक्ट्रिसिटी बिल जैसे ऑटो डेबिट मैंडेट्स जारी रहेंगे। पेटीएम पेमेंट्स बैंक वॉलेट में रुपयों का टॉप-अप/ट्रांसफर बंद हो जाएगा।