कलकत्ता हाईकोर्ट के जज गंगोपाध्याय ने दिया इस्तीफा, 7 मार्च को बीजेपी में होंगे शामिल
कलकत्ता हाईकोर्ट के जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, इस्तीफा देने के बाद गंगोपाध्याय ने बताया है कि वह 7 मार्च को बीजेपी में शामिल होंगे। गौरतलब है, इससे पहले गंगोपाध्याय ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में आने के लिए अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया था।
read more at हिन्दुस्तान


