'कवच' प्रणाली ने एक ही ट्रैक पर आ रही 2 ट्रेनों को रोका, रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेनों को टकराने से रोकने के लिए बनी स्वदेश निर्मित प्रणाली 'कवच' का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखा कि 'कवच' एक ही ट्रैक पर आ रही दोनों ट्रेनों के बीच 380-मीटर की दूरी पर खुद-ब-खुद ब्रेक लगा देती है। बकौल वैष्णव, रेलवे दुर्घटनाओं को 'शून्य' करने के लिए यह तकनीक बनाई गई है।
read more at Twitter


