Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का समय आ गया है: दशहरा के अवसर पर फारूक अब्दुल्ला

short by रघुवर झा / on Saturday, 12 October, 2024
नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में दशहरा उत्सव में शामिल होने के बाद कहा कि कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का समय आ गया है। उन्होंने कहा, "हम न सिर्फ कश्मीरी पंडितों का सोचते हैं बल्कि हम जम्मू के लोगों के लिए भी सोचते हैं। नैशनल कॉन्फ्रेंस की हुकूमत उनकी दुश्मन नहीं है।"