Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कश्मीर में किन रेलवे स्टेशनों से गुज़रेगी घाटी की पहली वंदे भारत ट्रेन?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 28 March, 2025
बकौल रिपोर्ट्स, कश्मीर की पहली वंदे भारत ट्रेन कटरा से श्रीनगर या बारामूला तक चलाई जा सकती है। कश्मीर घाटी में यह ट्रेन बनिहाल, काज़ीगुंड, सदुरा, अनंतनाग, बिजबेहरा, पंज़गाम, अवंतीपुरा, काकपोर, पंपोर, श्रीनगर, बडगाम, मज़होम, पट्टन और हामरे से होते हुए बारामूला पहुंचेगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अनुसार, कटरा से बारामूला तक पहली ट्रेन 19 अप्रैल से शुरू होगी।
read more at PIB