Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कश्मीर में चलने वाली दोनों वंदे भारत ट्रेन में तैनात होंगे 15-15 कमांडो

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Friday, 6 June, 2025
जम्मू-कश्मीर में वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 15-15 कमांडो और एक-एक सुपरवाइज़र तैनात रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इन कमांडो की तैनाती कश्मीर घाटी के बडगाम क्षेत्र और रियासी ज़िले के कटरा क्षेत्र में होगी। बकौल अधिकारी, 7 जून से दोनों नई वंदे भारत ट्रेनों का रेगुलर ऑपरेशन शुरू हो जाएगा।