Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कश्मीर में लश्कर के एक और आतंकी के घर को धमाके से किया गया ध्वस्त

short by Monika sharma / on Saturday, 26 April, 2025
पहलगाम आतंकी हमले के बाद कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर फारूक तड़वा के मकान को धमाके से ध्वस्त कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तड़वा पाकिस्तान में है और कश्मीर में बेकसूर नागरिकों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तानी सेना के साथ काम करता है। सेना ने पिछले 48 घंटे में कई आतंकियों के मकान ध्वस्त किए हैं।