कश्मीर में 2022 में अब तक सुरक्षाबलों ने मारे 100 आतंकी, लश्कर व जैश का सबसे अधिक नुकसान
जम्मू-कश्मीर में साल-2022 में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 100 आतंकियों को मार गिराया है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा, "इस साल 5 महीने और 12-दिनों में 79 स्थानीय और 29 विदेशी आतंकियों को मारा गया।" बकौल आईजीपी, सबसे अधिक नुकसान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद का हुआ है जिनके क्रमश: 63 और 24 आतंकी मारे गए।
read more at ABP न्यूज़


