कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के पूर्व अध्यक्ष के आवास समेत कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को बारामूला (जम्मू-कश्मीर) ज़िले के पट्टन शहर में विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने कहा, "जिन जगहों पर छापेमारी की गई है उनमें जमात-ए-इस्लामी के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गनी और पीर तनवीर के आवास शामिल हैं।" इसी हफ्ते सुरक्षाबलों ने बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया था।
read more at ANI


