कश्मीर में फिल्म की शूटिंग कर रहे अभिनेता इमरान हाशमी व क्रू के लोगों पर हुआ पथराव: खबर
बकौल रिपोर्ट्स, कश्मीर में फिल्म 'ग्राउंड ज़ीरो' की शूटिंग के लिए गए इमरान हाशमी और क्रू के लोगों पर एक शख्स ने पत्थर फेंके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग खत्म कर इमरान और बाकी लोग बाज़ार गए थे जहां यह घटना हुई। अनंतनाग पुलिस ने बताया कि पहलगाम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
read more at News18 हिंदी


