कश्मीर में बर्फ से ढकीं पानी की पाइपें, झरने आंशिक रूप से जमे; सामने आईं तस्वीरें
भीषण ठंड के चलते कश्मीर के दरांग गांव में पानी की पाइपों के बर्फ से ढकने और एक झरने के आंशिक रूप से जमने की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में सूखने के लिए फैलाए गए कपड़ों पर जमी बर्फ भी दिखी। कश्मीर फिलहाल 'चिल्लई कलां' (कश्मीरी मुहावरा) झेल रहा है जो कठोरतम 40-दिनों की ठंड को परिभाषित करता है।
read more at AP News


