Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कश्मीर में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगी पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मु्फ्ती

short by पीयूषा शर्मा / on Tuesday, 27 December, 2022
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि वह कश्मीर में 'भारत जोड़़ो यात्रा' में शामिल होंगी। उन्होंने कहा, "मुझे कश्मीर में 'भारत जोड़ो यात्रा' में जुड़ने का न्योता दिया गया है। मैं राहुल गांधी के साहस को सलाम करती हूं। फासीवादी ताकतों से लड़ने की हिम्मत रखने वाले व्यक्ति के साथ खड़े होना मेरा कर्तव्य है।"
read more at भाषा