कश्मीरी पंडित संजय की हत्या के विरोध में पुलवामा में स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला
पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) में आतंकियों द्वारा संजय शर्मा नामक कश्मीरी पंडित की हत्या के विरोध में सोमवार रात स्थानीय लोगों व नगर निगम के पार्षदों ने कैंडल मार्च निकाला। गौरतलब है, संजय शर्मा की 26 फरवरी को स्थानीय बाज़ार जाते समय आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शर्मा एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत थे।
read more at Twitter


