Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कसाब जेल में मुझे देखकर मुस्कुराया था, कहा था- मैडम आपने मुझे सही पहचाना: यूएन से नर्स अंजलि

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 16 December, 2022
26/11 हमले के समय कामा ऐंड ऐल्बलेस हॉस्पिटल में 20 गर्भवती महिलाओं को बचाने वालीं नर्स अंजलि कुलथे ने यूएनएससी को बताया है कि जब वह अजमल कसाब की पहचान करने जेल गईं तब वह उन्हें देखकर मुस्कुराया था। बकौल अंजलि, कसाब ने उनसे कहा, "मैडम आपने मुझे सही पहचाना।" उन्होंने कहा, "कसाब को ज़रा सा भी अफसोस नहीं था।"