Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपने वाले पवार हमारे गुरु नहीं हो सकते: शिवसेना नेता गीते

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 21 September 2021
पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिवसेना नेता अनंत गीते ने कहा है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपनी पार्टी बनाने के लिए कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा था और वह शिवसैनिकों के 'गुरु' नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि यह जगह सिर्फ बालासाहेब ठाकरे के लिए है। बकौल गीते, महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार सिर्फ एक समझौता है।