कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए कॉमेडियन कुणाल कामरा
कॉमेडियन कुणाल कामरा बुधवार को राहुल गांधी की अगुआई वाली कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए। 'भारत जोड़ो यात्रा' के ट्विटर हैंडल ने राहुल संग कामरा की तस्वीर शेयर कर लिखा, "इस भीड़ भीड़ में भारत है, मिल-जुल के चलते जाएंगे, एकता का परचम लहराएंगे।" तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा फिलहाल राजस्थान से गुज़र रही है।
read more at abp न्यूज़


