Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने पर एमपी में सरकारी शिक्षक हुआ निलंबित

short by shashank mishra / on Saturday, 3 December 2022
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने को लेकर एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक राजेश कनोजे को निलंबित कर दिया गया है। राहुल गांधी संग पदयात्रा करते कनोजे की तस्वीरें सामने आई थीं। आधिकारिक आदेश के मुताबिक, राजनीतिक दल की रैली में शामिल होकर कनोजे ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन किया है।
read more at Twitter