Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में निष्पक्षता को लेकर थरूर समेत 5 सांसदों ने लिखा पत्र

short by खुशी / on Saturday, 10 September 2022
कांग्रेस के अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता व पारदर्शिता को लेकर शशि थरूर समेत 5 सांसदों ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखा है। सांसदों ने 6-सितंबर को पत्र लिखकर नामांकन प्रक्रिया से पहले प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्वाचक मंडल की सूची मतदाताओं व संभावित उम्मीदवारों को मुहैया कराने की मांग की है।