Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस को मां कहते थे, आज गद्दार बता रहे: महेंद्रजीत के बीजेपी में जाने की खबरों पर डोटासरा

short by खुशी / on Friday, 16 February, 2024
राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक महेंद्रजीत सिंह मालविया के जल्द ही बीजेपी में जाने की खबरों पर कहा है, "किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।" उन्होंने कहा, "जो कांग्रेस को मां कहते थे...वह आज कह रहे हैं कि मेरी मां गद्दार है...इससे दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है।"