Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस ने कर्नाटक में बेरोज़गार स्नातकों को 2 साल तक ₹3,000/माह देने का किया वादा

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 2 May 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव-2023 के मद्देनज़र कांग्रेस ने जारी किए अपने घोषणा-पत्र में हर परिवार को 200 यूनिट/माह मुफ्त बिजली और परिवार की महिला मुखिया को ₹2,000/माह देने का वादा किया है। घोषणा-पत्र में कांग्रेस ने बेरोज़गार स्नातकों को दो साल के लिए ₹3,000/माह और बेरोज़गार डिप्लोमा धारकों को ₹1,500/माह देने के अलावा ओपीएस लागू करने का भी वादा किया है।