कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई सूची, मनोज तिवारी के खिलाफ लड़ेंगे कन्हैया कुमार
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार, उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट पर बीजेपी नेता योगेंद्र चंदोलिया के खिलाफ उदित राज और चांदनी चौक सीट पर बीजेपी नेता प्रवीण खंडेलवाल के खिलाफ जेपी अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है।
read more at X (formerly Twitter)


